लाइव न्यूज़ :

CRPF जवान और 5 साल के बच्चे को मारने वाले आतंकियों का हुआ सफाया, अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने किया ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 30, 2020 09:55 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आज सुबह दो आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार ये वही आतंकी हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों पर हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, वघामा इलाके में हुआ एनकाउंटरमारे गए आतंकियों के पास से 1 इनसास रायफल और पिस्तौल बरामद

जम्‍मू: अनंतनाग जिले के वघामा इलाके में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिलहाल सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है, और दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है। मारे गए आतंकियों के पास से 1 इनसास रायफल और पिस्तौल बरामद की गई है। 

कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने वघामा में आतंकियों को घेर लिया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं इसके साथ ही आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन दिनों पहले बिजबेहरा में एक पांच साल के मासूम और सीआरपीएफ जवान को मारने वाले दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

बता दें कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर पिछले हफ्ते शुक्रवार को हमला किया था जिसमें एक सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गया। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक बच्चे की भी मौत हो गई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजे सीआरपीएफ की 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सीआरपीएफ कर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल शमल कुमार और बच्चे की पहचान निहान यावर के तौर पर हुई है, जो पड़ोसी जिले कुलगाम के यारीपारो इलाके का निवासी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया