लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में आतंकी हमला, सीआरपीएफ कर्मी शहीद, एक बच्चे की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 26, 2020 16:02 IST

आतंकवादियों के इस हमले में 4 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जबकि आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ का एक गश्ती दल जब जीरपोरा हाईवे पर से गुजर रहा था तो ये आतंकी वहां पहले से ही हमले की फिराक में छिपे हुए थे।सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान 4 साल के बच्चे नेहान को भी गोली लगी।

जम्मूः अनंतनाग के बिजबेहाड़ा के जीरपोरा हाईवे पर सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर कुछ आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में अभी तक एक सीआरपीएफ जवान के घायल जबकि एक के शहीद होने की सूचना है।

आतंकवादियों के इस हमले में 4 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जबकि आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया है।

सीआरपीएफ का एक गश्ती दल जब जीरपोरा हाईवे पर से गुजर रहा था तो ये आतंकी वहां पहले से ही हमले की फिराक में छिपे हुए थे। सीआरपीएफ का वाहन जैसे ही पास आया, आतंकवादियों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान 4 साल के बच्चे नेहान को भी गोली लगी।

इससे पहले की जवान संभलते आतंकवादी वहां से फरार हो गए। घायल जवानों व बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर एक जवान को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे ने भी इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। हालांकि, अन्य घायल जवान का इलाज चल रहा है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने घेराबंदी कर ली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?