लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में CRPF जवान और 6 साल के बच्चे की हत्या करने वाला आतंकी मारा गया, श्रीनगर के मालबाग इलाके में ढेर

By भाषा | Updated: July 3, 2020 13:33 IST

Jammu Kashmir News: कुछ दिनों पहले अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में सीआरपीएफ जवान और एक 6 साल बच्चे की हत्या करने वाले आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मारा गया आतंकी, जाहिद डास था नाम26 जून को बिजबिहारा में सीआरपीएफ दल पर किया था इसने हमला

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जाहिद डास के तौर पर हुई है, जिसने 26 जून को दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहारा में सीआरपीएफ दल पर हमला किया था।

कश्मीर पुलिस जोन के ट्विटर पर पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘अनंतनाग के बिजबिहारा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मी और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी जाहिद डास कल श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी सफलता।’

गौरतलब है कि अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन के सड़क सुरक्षा बल पर आतंकवादियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान और एक छह वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। कुमार ने मामले पर विस्तृत जानकारी नहीं दी।

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी, बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है