लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: अमरनाथ यात्रा पर खतरा अभी टला नहीं, बार्डर पर ड्रोन को मार गिराया, 7 स्टिकी बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बांधे थे...

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 29, 2022 16:54 IST

Jammu & Kashmir: ड्रोन पाकिस्तानी सीमा की ओर से भारत क्षेत्र में प्रवेश किया और जैसे ही सुरक्षाबलों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने फायरिंग कर इसे गिरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजांच में पता चला है कि ड्रोन के साथ 7 स्टिकी बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बांधे गए थे।पुलिस ने बताया कि उक्त सीमांत क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी।रविवार सुबह पुलिस की एक टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

Jammu & Kashmir: पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान अमरनाथ यात्रा को क्षति पहुंचाना चाहता है और इन कुत्सित इरादों के चलते उसने वाया ड्रोन उस पार से स्टिकी बम तथा ग्रेनेड भी इस ओर भिजवाए। हथियारों की इस खेप को ड्रोन को मार गिराने के बाद आज बरामद कर लिया गया।

हालांकि पुलिस कहती है कि अमरनाथ यात्रा पर खतरा अभी टला नहीं है।  पुलिस ने बताया कि कठुआ जिला के टाली हरिया चक्क गांव में आज सुबह एक खेत से ड्रोन बरामद हुआ है। ड्रोन के साथ बांधे गए हथियार भी बरामए हुए हैं। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ड्रोन पाकिस्तानी सीमा की ओर से भारत क्षेत्र में प्रवेश किया और जैसे ही सुरक्षाबलों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने फायरिंग कर इसे गिरा दिया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि ड्रोन के साथ कुछ सामान भी बंधा हुआ था, जिसकी जांच बम निरोधक विशेषज्ञों ने की। जांच में पता चला है कि ड्रोन के साथ 7 स्टिकी बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बांधे गए थे।

पुलिस ने बताया कि उक्त सीमांत क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह पुलिस की एक टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार की ओर से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया गया था। फिलहाल इस पर विवाद है कि इस ड्रोन को पुलिस ने मार गिराया या फिर बीएसएफ जवानों ने।

एसएसपी रमेश कोतवाल ने बताया की यह ड्रोन पाकिस्तान से ही आया है। जम्मू से बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंचा था। एसएसपी ने यह भी बताया कि ड्रोन में 2 बैटरी जैसी लग रही है और उस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा गया है। इन सब की जांच के लिए जम्मू से विशेषज्ञों की टीम आई है।

ड्रोन के साथ बांधे गए सात यूबीजीएल और सात स्टिकी बम भी बरामद हुए हैं। इससे पहले 14 मई को आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। सीमा पर चौकस बीएसएफ के जवानों ने इसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए