जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों की गोली से आम नागरिक की मौत, हड़कंप

By IANS | Updated: December 17, 2017 13:52 IST2017-12-17T13:16:14+5:302017-12-17T13:52:15+5:30

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की गोलीबारी के दौरान एक शख्स की मौत के बाद रविवार को विरोध प्रदर्शन हुए।

Jammu-Kashmir: After the death of a man in the firing of security forces | जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों की गोली से आम नागरिक की मौत, हड़कंप

सीमा सुरक्षा बल

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की गोलीबारी के दौरान एक शख्स की मौत के बाद रविवार को विरोध प्रदर्शन हुए। क्षेत्र में आतंकवादियों की खबर मिलने के बाद शनिवार शाम को थांडीपोरा गांव में सेना द्वारा एक वाहन पर गोलीबारी करने की घटना में आसिफ इकबाल नामक शख्स घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों के साथ बटपोरा गांव के लोगों से झड़प के बाद प्रदर्शन हुए हैं। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। कुपवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

वहीं जम्मू एवं कश्मीर की एक अन्य खबर की ओर रुख करें तो शीतलहर का कहर बरपा हुआ है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। 

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू में रविवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। राज्य में अगले 48 घंटों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है और आसमान साफ रहने के चलते रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। 

राज्य में कारगिल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और लेह में शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। 

कटरा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 1.7 डिग्री, भदरवाह में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे और उधमपुर में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

Web Title: Jammu-Kashmir: After the death of a man in the firing of security forces

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे