लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जवान सहित एक नागरिक की मौत, 6 आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 25, 2018 15:07 IST

जानकारी के मुताबिक शोपियां के कपरान बतागुंड इलाके में सुरक्षाबलों की 34 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया।

Open in App

कश्मीर में आठ लोगों की मौत हो गई है। इनमें 6 आतंकी, एक सेना का जवान तथा एक नागरिक शामिल है। दरअसलशोपियां जिले के कपरान बतागुंड इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान नजीर अहमद के रूप में हुई है। वहीं मुठभेड़ के बाद बतागुंड इलाके में स्थानीय युवाओं ने पत्थरबाजी की, पत्थरबाजी में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में से तीन को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। इसमें एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है। एक नागरिक भी इस मुठभेड़ में मारा गया है।

आपरेशन खत्म हो गया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 6 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गए 6 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए। मारे गए सभी आतंकियों की पहचान हो गई है। मारे गए सभी आतंकवादी हिजबुल और लश्कर से जुड़े थे। इन आतंकियों में लश्कर और हिजबुल के जिला कमांडर भी शामिल हैं।

मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा केा जिला कमांडर मुश्ताक मीर, हिजबुल जिला कमांडर अब्बास,  हिजबुल का डिप्टी जिला कमांडर वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह, उमर मजीद गनी गानाई (जिसकी कुछ दिनों पहले घंटा घर पर होने की तस्वीर वायरल हुई थी) तथा खलीद फारूक उर्फ तलहा शामिल हैं जबकि मारा गया छठा आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। अभी उसके नाम का पता नहीं चल पाया है। इनमें मुश्ताक अहमद मीर ऐसा आतंकी था जो पिछले 4 साल से सक्रिय था जबकि खालिद फारूक मलिक ने इसी साल अप्रैल में आतंकवाद की राह थाम ली थी।

जानकारी के मुताबिक शोपियां के कपरान बतागुंड इलाके में सुरक्षाबलों की 34 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया।सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं। जैसे ही सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहंचे और शिकंजा कसा तो आतंकियों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और सोएसी ने शोपियां के बतागुंड इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना के जवान जैसे ही आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहंचे, तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। चार आतंकियों के मारे जाने के बाद इंटरनेट सेवा को ठप कर दी गई है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार सुरक्षाबलों के हाथ लगे थे। गौरतलब है कि शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत तीन लोगों को अगवा कर लिया था। आतंकियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में भी सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी थी। जबकि 23 नवम्बर की सुबह भी बिजबिहेड़ा में 6 आतंकियों को मार डाला गया था जिनमें 12 लाख का इनामी आतंकी दादा भी शामिल था जो पत्रकार सुजात बुखारी की हत्या के मामले में शामिल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया