जम्मू-कश्मीर में सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में अभी भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुठभेड़ की तस्वीरें जारी की है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों इस क्षेत्र में तलाशी शुरू की। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार है।
दिल्ली में इधर कल (10 जून) जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन में शहीद हुए जवान मोहम्मद जावेद को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने श्रद्धांजलि दी है। पिछले कुछ महीनों में सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया है। पिछले हफ्ते भी अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर किया था। पिछले हफ्ते शनिवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के वेरीनाग में एक आतंकी को मारा था जबकि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को ढेर किया। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के पंजरान इलाके में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया।