लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः बडगाम एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने ढेर किए तीन आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 1, 2018 09:20 IST

Jammu & Kashmir Terrorist Encounter Latest Update:घाटी में आए दिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो रही है। एक दिन पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों में एक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर का भतीजा उस्मान हैदर भी मारा गया था।

Open in App

श्रीनगर, 1 नवम्‍बरः बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। यहां सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एरिया में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी।

इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए। वहीं, सुरक्षाबलों ने अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस बीच स्थानीय लोगों से मुठभेड़ वाले इलाके से दूर रहने की अपील की गई है।

 सेंटर कश्मीर के बडगाम जिले के बुजगू एरिजल क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया हैा बीती रात बुजगू एरिजल क्षेत्र के एक घर में 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलते ही सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात में ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

बातें कि घाटी में आए दिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो रही है। एक दिन पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों में एक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर का भतीजा उस्मान हैदर भी मारा गया था। उस्मान जैश स्नाइपर टीम का उपप्रमुख था।

इस ऑपरेशन में 42 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। सेना ने जैसे ही आतंकियों की धर पकड़ शुरू की। दहशतगर्दों ने अपने ठिकाने से फायरिंग शुरू कर दी। कई घंटे तक चले इस ऑपरेशन में आखिरकार सेना ने उस घर को उड़ा दिया, जहां से छिपकर आतंकी सेना पर गोलियां बरसा रहे थे। यहां से सेना को तीन शव, और एमफोर स्नाइपर राइफल मिली है।

 मंगलवार की कार्रवाई में आतंकी संगठन के एक स्नाइपर का मारा जाना सेना की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में जैश के स्नाइपरों के चोरी छिपे हमले में 3 जवान भी शहीद हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव