लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में चले रहे एनकाउंटर में सेना ने लश्कर के 3 और आतंकियों का किया सफाया

By भारती द्विवेदी | Updated: September 21, 2018 19:15 IST

सेना और आतंकियों के बीच ये एनकाउंटर गुरुवार (20 सितंबर) से ही चल रहा है। गुरुवार को भी सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के सुमलर के जंगलों में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। सेना और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ गुरुवार (20 सितंबर) से ही चल रहा था। गुरुवार को भी सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए सारे आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हुए थे।

बता दें कि कल सेना के जवानों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद जवानों ने कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया था। सेना की तरफ से हो रही कार्रवाई को देखते हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। एनकाउंटर के दौरान किसी आम नागरिकों को क्षति ना पहुंचे इसके लिए सेना ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की थी।

गौरतलब है कि सेना की तरफ से हो ही कार्रवाई से बौखलाए आतंकी घाटी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ आतंकी घाटी में लगातार घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे, तो दूसरी तरफ डर का माहौल बनाने के लिए पुलिस वालों को किडनैप कर उनकी हत्या कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही  सुरक्षाबलों ने जम्‍मू कश्‍मीर में 13 आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप का आतंकी गुलजार पदार भी शामिल था। 14 सितंबर को हुए जम्मू-कश्मीर में आर्मी ने 48 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 13 आतंकवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 21 कर्मी घायल हो गए। मारे गए 13 आतंकवादियों में से 3 पाकिस्तानी थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया