लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हुए ड्रोन हमले की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनाए गए थे विस्फोटक

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 8, 2021 12:11 IST

जम्मू-कश्मीर में हुए ड्रोन हमले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले में इस्तेमाल किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में हुए ड्रोन हमले में मिला पाकिस्तान में बना विस्फोट मिश्रणमामले की जांच में जुटी एनआईए, फॉरेंसिक टीम की अंतिम रिपोर्ट का इंतजारवायुसेना पर हमले के मामले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया जा रहा है

कश्मीर: जम्मू में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुए विस्फोटक ड्रोन हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है । मामले में प्रारंभिक जांच से पता चला कि कश्मीर में हुए दोहरे विस्फोट में इस्तेमाल किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनाए गए थे।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने का  संदेह जताया था । दो ड्रोन ने 27 जून को जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर विस्फोटक सामग्री गिराई थी, जिसमें 2 जवान घायल हो गए थे ।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर दोहरे ड्रोन हमले में भारतीय जांच एजेंसियों (एनआईए) द्वारा एकत्र किए गए सुबूत स्पष्ट रूप से यह दिखाते हैं कि ड्रोन के साथ आईईडी से जुड़े फ्यूज बेहद जटिल है और ऐसा लगता है इसका निर्माण पाकिस्तान ऑर्डिनेंस कारखाने में किया गया है ।

माना जा रहा है कि आरडीएक्स सहित विस्फोटक सामग्री के कॉकटेल का इस्तेमाल किया गया था । यह मामला मंगलवार को एनआईए को सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था और दोनों आईडी लगभग डेढ़ से 2 किलोग्राम विस्फोटक से भरे हुए थे । हालांकि अभी फॉरेंसिक लैब पर सैंपल की जांच की जा रही है।

सूत्र के अनुसार अभी केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है, जो इस बात की पुष्टि करेगी कि क्या केवल आरडीएक्स विस्फोटक के मिश्रण का इस्तेमाल किया गया था या अन्य किसी चीज का इस्तेमाल भी किया गया था । भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुए इस हमले की जांच एनआईए को सौंपने का निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया था।

इस हमले और पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में लगातार नजर आए कई संदिग्ध ड्रोन के मद्देनजर वायु सेना ने 10 एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदने का भी फैसला किया है । आईएएफ ने भारतीय कंपनियों से 10 काउंटर मानवरहित प्रणाली (सीयूएएस) प्राप्त करने के इरादे से  सूचना के लिए अनुरोध (आरएफआई) जारी किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलापाकिस्तानएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो