लाइव न्यूज़ :

कम लागत में इलाज मुहैया कराने वाले जम्मू के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:07 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ चिकित्सक को कम लागत वाला पारंपरिक दर्द प्रबंधन और उपचार मुहैया कराने के लिए रविवार को एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक दर्द में हालिया प्रगति पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट एडवांसिस इन पेन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीआरए-पेन) 2021, 3डी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए 19 से 21 नवंबर तक आयोजित किया गया था।

एक प्रवक्ता के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा इस सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। यह सम्मेलन जम्मू- कश्मीर की ओर से आयोजित होने वाला पहला इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट एडवांसिस इन पेन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था जिसमें 134 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संकाय दर्द और उपशामक देखभाल चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करने के लिए शामिल हुए थे।

इस सम्मेलन का आयोजन दाराडिया पेन फाउंडेशन (डीपीएफ) और इंटरवेंशनल पेन एंड स्पाइन सेंटर (आईपीएससी) द्वारा किया गया था, जिसमें 578 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

जम्मू के एक प्रमुख सरकारी अस्पताल में दर्द और उपशामक देखभाल विशेषज्ञ डॉ रोहित लाहौरी को 2021 के लिए पारंपरिक दर्द प्रबंधन के लिए कम लागत में उपचार मुहैया कराने पर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे