लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में बाहर से आनेवाले व्यक्तियों के लिए कोविड नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 3, 2022 16:56 IST

जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा प्रदेश में आनेवाले बाहरी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया था...

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में आनेवाले लोगों का कोविड टेस्ट तभी होगा जब कोई लक्षण नजर आएगाटीका प्रमाण पत्र लानेवालों को आरटीपीसीआर या रैपिड टेस्टट करवाने की जरूरत नहीं होगी

जम्मू। प्रदेश के व्यक्तियों के लिए बाहर से आने पर कोविड-19 जांच अनिवार्य किए जाने संबंधी नियमों में सरकार ने बदलाव किया है। वैक्सीन की दोनों खुराक लेनेवाले प्रदेश के नागरिकों को बाहर से आने पर जांच कराने को लेकर दो बार प्रवेशद्वार लखनपुर में यात्रियों द्वारा तोड़फोड़ हो चुका है। प्रदेश सरकार ने अपना निर्देश वापस लेते हुए कहा है कि अब हवाई, रेल या सड़क मार्ग से जम्मू कश्मीर जाने वाले उन यात्रियों के आरटीपीसआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे जिनमें बीमारी के कोई लक्षण उपाय दिखाई दे रहे होंगे। 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा प्रदेश में आनेवाले बाहरी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य करने के साथ-साथ प्रदेश के व्यक्तियों के लिए भी राज्य में घूसने से पहले टेस्ट कराना पड़ता था। जबकि देश में ऐसा कोई निर्देश लागू नहीं था जिसमें दोनों वैक्सीन लेने वालों का अपने ही प्रदेश या दूसरे प्रदेश में प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट करवाना होता था।

प्रदेश सरकार ने निर्देश वापस लेते हुए कहा कि जिन यात्रियों में कोई लक्षण दिखाई नहीं देगा उन्हें आरटीपीसीआर या रैपिड टेस्टट करवाने की जरूरत नहीं होगी बशर्ते कि उनके पास कोरोना की वैक्सीन का वैध प्रमाण पत्र होना चाहिए या 72 घंटे से पहले की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।

हालांकि कल हुई बैठक में जम्मू कश्मीर में कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया। पहले वाले नियम ही लागू करेंगे। टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है, उन्हें एक सप्ताह में यह लक्ष्य पूरा करना होगा। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक 2 जनवरी 2022 को हुई जिसमें कोरोना की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया गया।

स्थिति यह थी कि जम्मू कश्मीर में प्रवेश के सभी द्वारा पर आने वाले हजारों यात्रियों का की एक बार फिर लंबी लंबी लाइनें देखने को मिल रही थीं। भयानक सर्दी में लाइनों में ठिठुरते लोगों का गुस्सा कई बार फूटा भी था। इतना जरूर था कि प्रशासन के इस आदेश के बाद प्रदेश में टूरिस्टों का आना थमने लगा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह