लाइव न्यूज़ :

जम्मू बस स्टैंड धमाका: ग्रेनेड हमले में हिज्बुल का हाथ, आतंकी यासिर भट्ट गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2019 19:11 IST

पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों की तरफ से हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है। सुरक्षा एजेंसियां इसे शहर में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं। 

Open in App

जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड इलाके में संदिग्ध आतंकी धमाके में लगभग 28 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद गुरुवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम यासिर भट्ट है उसने हिज्बुल कमांडर के कहने पर बस में ग्रेनेड फेंका था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान यासिर ने हमले की बात खुद काबुल की है। 

पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों की तरफ से हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है। सुरक्षा एजेंसियां इसे शहर में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं। 

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल की प्रधानाचार्या सुनंदा रैना ने बताया, “अब तक 28 घायलों को यहां लाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और दो का ऑपरेशन किया जा रहा है।” जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम के सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि किसी ने दोपहर के वक्त बस स्टैंड इलाके में हथगोला फेंका जिसके चलते विस्फोट हुआ। 

तत्काल मौके पर पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लेने वाले सिन्हा ने बताया कि विस्फोट के बाद बी सी रोड के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हथगोला फेंकने वाले को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। 

आईजी ने कहा, “जब भी चौकसी ज्यादा होती है, हम जांच-पड़ताल सख्त कर देते हैं लेकिन किसी-किसी के उससे बच निकलने की आशंका रहती है और यह ऐसा ही मामला लग रहा है।”

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, “निश्चित तौर पर मंशा सांप्रदायिक शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की थी।” 

उन्होंने बताया कि पुलिस सबूत इकठ्ठे कर रही है और “हम निश्चित तौर पर उसे (हमलावर को) ढूंढ निकालेंगे।” 

धमाके के फौरन बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर दौड़े और स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें निकाला गया एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस गश्त दल फॉरेन्सिक विशेषज्ञों एवं खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और हमलावर को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने के वक्त तक तलाश अभियान जारी था।  हालांकि विस्फोट के संबंध में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल