लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने शिक्षकों की हत्या की निंदा की, कहा- हमलावरों को करारा जवाब दिया जाएगा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:51 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के दो शिक्षकों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि आतंकी हमला करने वाले दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी और उनके आका केंद्रशासित प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश में सफल नहीं होंगे।

सिन्हा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं, हमारे दो शिक्षकों सुपिंदर कौर और दीपक चंद की आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या की निंदा करता हूं। निर्दोष लोगों पर आतंकी हमले करनेवालों को करारा जवाब दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी और उनके आका जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने, यहां की प्रगति और समृद्धि में खलल पैदा करने की कोशिश में सफल नहीं होंगे। मृतकों के शोक संतप्त परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं।’’

बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने शहर के ईदगाह के संगम में स्थित विद्यालय में घुस कर दो शिक्षकों की हत्या कर दी। पिछले पांच दिनों के भीतर घाटी में मारे गए आम नागरिकों की संख्या सात हो गई, जिनमें से चार अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे