लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के सोपोर में बादल फटा, चार शव बरामद, एक लापता, बचाव कार्य शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 12, 2021 17:41 IST

जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके में दांगीवाचा के ऊंचाई वाले इलाके में शनिवार रात को बादल फटने की घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देचार शव बरामद किए गए।नौशेरा निवासी मोहम्मद बशीर खारी उम्र लगभग 80 वर्ष, अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल घटनास्थल पर पहुंचे।

जम्मूः कश्मीर संभाग के सोपोर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डांगीवाचा के ऊपरी हिस्से में बादल फटने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। एक अभी लापता बताया जाता है।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद तारिक खारी (8), शहनाज बेगम(30), नाजिया अख्तर (14) और आरिफ हुसैन खारी (5) के तौर पर की गई है। ये सभी जम्मू के राजौरी के कल्सियान नौशेरा के निवासी थे।

परिवार का एक अन्य सदस्य मोहम्मद बशीर खारी (80) अभी लापता है, उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बारामुल्ला जिला के रफियाबाद क्षेत्र में बादल फटने से पहाड़ी में डेरा डाले बक्करवाल समुदाय के पांच सदस्य इसकी चपेट में आ गए। बादल फटने की वजह से पांचों पानी के तेज बहाव में बह गए। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम एसडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

कुछ ही समय के उपरांत एसडीआरएफ की टीम ने कुछ ही दूरी से एक शव को बरामद कर लिया। अन्य तीन के भी शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि बक्करवाल समुदाय के सदस्य हाजी बशीर बक्करवाल निवासी राजौरी से संबंधित हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

यहां यह बता दें कि गत 27 और 28 जुलाई की मध्यरात्रि को किश्तवाड़ के दूरदराज के गांव होंजर डच्चन में मूसलाधार बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ से होंजर डच्चन गांव के 19 लोग जिसमें आठ महिलाएं भी शामिल थी, बह गए थे।

इस घटनाक्रम के तुरंत बाद किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर अशोक शर्मा के दिशा निर्देश पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया था। इसमें स्थानीय पुलिस और नागिरकों की भी मदद ली गई थी। बचाव दल को सात शव बरामद हुए थे जबकि 17 अन्य घायलों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबाढ़मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया