लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के बाद पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लघंन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2019 10:01 IST

जम्मू कश्मीर में पूंछ में सीजफायर उल्लघंन के बाद जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार(18 फरवरी) को हुए मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए हैं। 

Open in App

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात सीमा पर सीजफायर का उल्लघंन किया है। हालांकि इस सीजफायर में किसी भी प्रकार के नुकसान होने की खबरें नहीं है।

बता दें कि सीजफायर उल्लघंन  के बाद  जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार(18 फरवरी) को हुए मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए हैं। 

भारत-पाक सीमा पर आए दिन पाकिस्तान सैनिकों द्वारा सीजफायर किया जाता रहा है। एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह सीजफायर रविवाद देर रात को पुंछ में हुआ। वहीं, पुलवामा में सीआरपीए हमले के बाद एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकावादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अभी तक 4 जवान शहीद हो गए। 

इंटरनेट की सेवाएं बंद 

हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकवादियों पर गोलियां बरसाई जा रही हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।  न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पुलवामा हमले के बाद जम्मू में तनाव के चलते चौथे दिन कर्फ्यू जारी है। चार शहीद हुए जवानों में एक मेजर रेंज के ऑफिसर थे। इसके साथ ही तीन जवान शहीद हेड कांस्टेबल हैं। एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

14 फरवरी को हुआ पुलवामा में भी आतंकी हमला 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीजफायरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं