लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: डीडीसी चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:25 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के पांचवें चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही क्योंकि कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकले।

कश्मीर प्रखंड की 17 और जम्मू की 20 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ लेकिन घाटी में हाड़ कपा देने वाली ठंड के बीच कम लोग ही मतदान के लिए पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि दिन बढ़ने पर लोगों के मतदान केंद्रों पर आने की उम्मीद है। मतदान दोपहर दो बजे संपन्न हो जाएगा।

कश्मीर प्रखंड में 30 महिला उम्मीदवारों समेत 155 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं जम्मू प्रखंड में 40 महिला उम्मीदवारों समेत 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पांचवें चरण में पंच और सरपंच के रिक्त पड़े पदों पर भी चुनाव हो रहे हैं।

इस चरण में 8,27,519 लोग अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें से 4,33,285 पुरुष और 3,94,234 महिलाएं हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में 2,104 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 914 जम्मू में हैं और 1,190 कश्मीर घाटी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह