लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : आइडी विस्फोट में शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के परिजनों से मिले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा-शहादत का बदला पाकिस्तान से लिया जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2021 19:23 IST

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को हुए आइडी विस्फोट में शहीद हो गये बेगूसराय के लाल लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के परिजनों से मिलने बेगूसराय के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के परिजनों से मिलेगिरिराज सिंह ने कहा खून के एक-एक कतरा का बदला लिया जाएगाउनका कहना है कि परिवार का दर्द कोई साझा नहीं कर सकता

पटना : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को हुए आइडी विस्फोट में शहीद हो गये बेगूसराय के लाल लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के परिजनों से मिलने बेगूसराय के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत का बदला पाकिस्तान से लिया जाएगा.गिरिराज सिंह ने कहा कि शहीद के खून के एक-एक कतरा का बदला हम लेकर रहेंगे.

उन्होंने कहा ऋषि देश के लिए शहीद हुए हैं. उनका पूरा परिवार भारत की सेवा में समर्पित है, बहन और बहनोई भी मेजर हैं. उनके परिवार का दर्द कोई साझा नहीं कर सकता. केंद्रीय मंत्री ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. गिरिराज सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है. यहां बता दें कि लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में उस समय शहीद हो गये, जब जब सेना के जवान सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की रोकथाम संबंधी उपायों का जायजा लेने के लिए गश्त कर रहे थे. इस धमाके में दो जवान शहीद हो गये. जबकि एक जवान घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

शहीद होने वाले जवानों में एक की पहचान बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के रुप में हुई थी. शहादत की खबर सुनते ही शहीद के गांव में मातम फैल गया. परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. इस बीच शहीद के परिजनों से मिलने बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को बेगूसराय पहुंचे. उन्होंने शोक में डूबे परिजनों को हिम्मत बंधाया. गिरिराज सिंह और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.उल्लेखनीय है कि शहीद ऋषि का परिवार मूल रूप से लखीसराय के पिपरिया का रहने वाला है. ऋषि के दादा बरौनी रिफाइनरी में काम करते थे.

उन्होंने बेगूसराय में घर बना लिया और तब से वहीं परिवार के साथ रहने लगे. ऋषि के पिता का नाम राजीव रंजन है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शहीद के पिता राजीव रंजन ने बताया कि पांच दिन पहले ही मां से उसकी बात हुई थी और फोन पर उसने कहा था कि वह बहन की शादी में छुट्टी लेकर घर आ रहा है. इसी बीच बेटे के शहीद होने की सूचना मिली.

बताया जाता है कि शहीद ऋषि रंजन ने एक साल पहले ही सेना में ज्वाइन किए थे. करीब एक माह पहले जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में पोस्टिंग हुई थी. इकलौते पुत्र के निधन से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ऋषि अपने दो बहनों के इकलौते भाई और पिता के दो भाइयों में इकलौते चिराग थे. परिजनों का कहना है कि ऋषि की छोटी बहन की शादी 29 नवंबर को होने वाली थी. शादी की तैयारी में लोग जुटे हुए थे. बहन की शादी में शामिल होने के लिए ऋषि 22 नवंबर को आने वाले थे लेकिन इसी बीच उनकी मौत सूचना से पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

टॅग्स :बिहारबेगूसरायगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'