लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मुगलरोड पर दो आतंकी ढेर, तीन दिन पहले सीमा पार कर आए थे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 13, 2020 19:00 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षाबलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकी घिरे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई हैइस दौरान तीन आतंकियों के घिरे होने की सूचना है

जम्मू: सुरक्षाबलों ने एलओसी से सटे पुंछ कस्बे के मुगलरोड पर उन दो आतंकियों को मार गिराया है जो तीन दिन पहले सीमा पार कर इस ओर आए थे और कश्मीर की ओर जा रहे थे। हालांकि मारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस का दावा है कि दोनों पाकिस्तानी हैं। समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

दरअसल शनिवार दोपहर को सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पुंछ के मुगल रोड के आसपास कुछ संदिग्धों को देखा गया है। जो जम्मू कश्मीर में जारी छठे चरण के िजिला विकास परिषद के चुनावों में खलल डाल सकते हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त टीम ने कल दोपहर से मुगल रोड के आसपास स्थित पोशाना और डोगरां इलाके तलाशी अभियान छेड़ा था जो आज भी जारी था।

इसी दौरान रविवार दोपहर 2.30 बजे के करीब मुगल रोड के पोशाना डांगरा इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकवादियों को चारों ओर से घेरने के उपरांत फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग जारी है। इसके तुरंत बाद आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है। मुठभेड़ पुंछ जिले के दुगरान पोशाना इलाके में चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले तीन आतंकवादी पाकिस्तान से बार्डर पार कर शोपियां की ओर जा रहे थे। इनपुट के आधार पर पुलिस पार्टियां उनका पीछा करते हुए शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल पहुंची थी लेकिन बर्फबारी के कारण आप्रेशन शुरू नहीं कर सकीं।

पुलिस के प्रमुख ने कहा कि रविवार दोपहर को आतंकियों से संपर्क कर उन्हें आत्मसमर्पण का प्रस्ताव दिया गया था। यहां कुल तीन आतंकी हैं, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति और दो पाकिस्तानी शामिल हैं। आत्मसमर्पण के प्रस्ताव के बदले उन्होंने कॉर्डन टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की स्थानीय इकाई भी इस संयुक्त अभियान का हिस्सा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो