लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2020 15:01 IST

शोपियां के ख्वाजा रेबन के जेनापोरा में कुछ संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। सुरक्षाबल के जवान तुरंत वहां पहुंच गए और रिहायशी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अपने आप को सुरक्षाबलों के बीच घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है। रिहायशी इलाके में और आतंकी होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

शोपियां में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है। रिहायशी इलाके में और आतंकी होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में सेना, पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों का आशंका है कि इलाके में दो से अधिक आतंकी हैं। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी शांत है जबकि अन्य आतंकियों के इलाके में मौजूद होने की पुष्टि करने के लिए घर-घर की तलाशी ली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले शोपियां में आतंकी देखे जाने की सूचना मिली थी। उसी दौरान से सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त दल यहां तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। आज सुबह यह सूचना मिली कि शोपियां के ख्वाजा रेबन के जेनापोरा में कुछ संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। सुरक्षाबल के जवान तुरंत वहां पहुंच गए और रिहायशी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अपने आप को सुरक्षाबलों के बीच घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजीशन संभालते हुए जवाब में गोलियां चलाई। आंधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाथू गांव में रविवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले थे कि वाथू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद 62 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन व जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह