लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सब इंस्पेक्टर अरशद का हत्यारा मारा गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 15, 2021 21:15 IST

सुरक्षाबलों को श्रीनगर के बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना रविवार शाम मिली। दूसरी ओर एक मुठभेड़ पुलवामा में हुई।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में शुक्रवार देर शाम दो जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ों में दो आतंकी मारे गए हैं। वहीं, चार से छह आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। श्रीनगर के बेमिना में एक आतंकी मारा गया। यह आतंकी खनयार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अरशद का हत्यारा था। 

दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में जारी मुठभेड में एक आतंकी मारा गया है। मारा गया आतंकी इसी महीने दो तारीख को बिजली विभाग के एक कर्मचारी की हत्या में शामिल था।

सुरक्षाबलों को श्रीनगर के बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना रविवार शाम मिली। यहां भारी संख्या में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने पहुंच कर आपरेशन शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान घिरे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

मोर्चा संभाले जवानों ने कुछ ही देर में एक आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी खनयार थाने में लगे एसआइ अरशद की हत्या में शामिल था। अभी दो-तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बलों में मुठभेड़ स्थल की ओर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं दे रही है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला अंतर्गत पड़ने वाले वाहीबग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। तुरंत पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उस इलाके को घेर लिया गया, जहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। 

खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। उसकी पहचान शाहिद बशीर शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है वह दो अक्टूबर को बटमालू में पीडीडी कर्मी मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां