लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: 50 घंटों तक चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 3, 2019 17:37 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी बारामुल्ला जिले के सोपोर में मारा गया वहीं दूसरा शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी बारामुल्ला जिले के सोपोर में मारा गया वहीं दूसरा शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया।

कश्मीर में 50 घंटों से चलने वाली मुठभेड़ों में दो आतंकी मारे गए हैं। एक जवान भी शहीद हो यगया जबकि एक प्रवासी श्रमिक भी मुठभेड़ में फंस कर मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर के मलमापनपोरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में आज एक आतंकी मारा गया। यह मुठभेड़ 50 घंटों से चल रही थी। इसमें आज एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ जिसने बाद में दम तोड़ दिया। 

शुक्रवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक आतंकी कल मारा गया था जबकि एक आतंकी के आज मारे जाने की खबर है। शोपियां के पंडूशान इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी बारामुल्ला जिले के सोपोर में मारा गया वहीं दूसरा शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया। उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने कहा कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और इसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी का संबंध किस समूह से था यह नहीं पता चल सका है।

अधिकारी ने बताया कि शोपियां के पंडुशन इलाके में शुक्रवार को शुरू हुए अभियान में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी मंजूर भट को मार गिराया। शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद का अन्य आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम नाइकू मुठभेड़ में मारा गिराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादी आतंक के कई वारदातों और आम नागरिकों पर अन्य तरह के अत्याचारों में शामिल थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं