लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 13, 2021 12:32 IST

काजीगुंड में बीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमले के एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक आतंकी अभी भी छुपा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद शुरु हुई मुठभेड़।बीएसएफ काफिले पर हमले में नाकामी के बाद आतंकी अपनी जान बचाने के लिए एक बड़ी इमारत में दाखिल हो गए थे। गुरुवार शाम से ये मुठभेड़ चल रही है, इमारत को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर रखा है।

जम्मू: मलपोरा के काजीगुंड में बीएसएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद शुरु हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। गोलीबारी का सिलसिला जारी है। इमारत में अभी भी एक आतंकी मौजूद है। हालांकि सुरक्षाबलों ने आज तड़के गोलीबारी से पहले एक बार फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका दिया परंतु उन्होंने हथियार डालने से इंकार करते हुए गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। 

मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के बताए जाते हैं। यहां गुरुवार शाम से जारी इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों समेत चार लोग जख्मी हो गए हैं। हमले में नाकामी के बाद आतंकी अपनी जान बचाने के लिए एक बड़ी इमारत में दाखिल हो गए। 

फिलहाल, इमारत को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर रखा है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार और सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल रशिम बाली खुद इस अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे