लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: अनंतनाग के बाद शोपियां में कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर; हथियार के साथ गोला-बारूद भी बरामद

By आजाद खान | Updated: December 25, 2021 11:13 IST

इस एनकाउंटर की सूचना कश्मीर ज़ोन पुलिस ने दी है। उनके अनुसार, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां जिलें में दो आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एनकाउंटर हुआ है।घटना से सुरक्षा बलों को कई हथियार और बारूद भी मिले हैं। 

भारत: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कई हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए हैं। इस मामले की जानकारी कश्मीर ज़ोन पुलिस ने दी है। यह मुठभेड़ शोपियां के चौगाम इलाके में चल रही है। बता दें कि इधर कुछ दिनों से घाटी के माहौल सही नहीं हैं, ऐसे में लगातार आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मुठभेड़ कल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुआ था जहां सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली थी।

सूचना पर सुरक्षा बलों ने किया हमला

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी इलाके में आतंवादी मौजूद हैं, इस पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमे दो आतंकी मारे गए। इस मुठभेड़ की जानकारी कश्मीर ज़ोन पुलिस ने देते हुए कहा, शोपियां में चल रही मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 

घाटी में बढ़ते आतंकी हमले

घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। सुरक्षा बलों द्वारा अनंतनाग में कल एक आतंकवादी के ढेर होने की भी खबर सामने आई थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में एक नाका पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्दों को भी ढेर किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों