लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, इनमें एक टॉप कमांडर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 25, 2020 17:16 IST

मुठभेड़ संपन्न होने के बाद काफी देर तक और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सर्च आप्रेशन भी चलाया गया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि सभी आतंकी मारे जा चुके हैं तो सेना ने ऑपरेशन संपन्न होने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीरगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैंमारे गए दोनों आतंकवादियों में एक लश्कर कमांडर एजाज भट जबकि दूसरा इश्फाक रशीद है।

जम्मू: श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रणबीरगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए दोनों आतंकवादियों में एक लश्कर कमांडर एजाज भट जबकि दूसरा इश्फाक रशीद है। एजाज 2018 में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। यह पुलवामा में काफी सक्रिय था। ये दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल, उसके राउंड और कुछ ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ संपन्न होने के बाद काफी देर तक और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सर्च आप्रेशन भी चलाया गया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि सभी आतंकी मारे जा चुके हैं तो सेना ने ऑपरेशन संपन्न होने की घोषणा की। सुबह 6 बजे से जारी इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। उसे सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि श्रीनगर में पारिंपोरा के रणबीरगढ़ में आतंकी छिपे हैं। श्रीनगर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घेराबंदी में खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने थोड़ी देर मे एक आंतकी को मार गिराया और कुछ देर बाद दूसरा आतंकी भी मारा गया। दोनों आतंकियों के ढेर होने के बाद उनकी पहचान शुरू की गई। आतंकियों की पहचान की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की गई।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों में से एक की पहचान इश्फाक राशिद के तौर पर हुई है। इश्शाद राशिद श्रीनगर के सोजिथ इलाके का रहे वाला है। वह आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। उसे 2018 में आतंकी संगठन का टाप कमांडर बना दिया गया था। वह श्रीनगर में 2018 से ऐक्टिव था और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ कई आतंकी हिंसा के केस दर्ज हैं। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि दूसरा मारा गया आतंकी भी राशिद की तरह ही लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। उसकी पहचान एजाज भट की तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकियों में से एक था। वह पुलवामा का रहने वाला था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया