जम्मू-कश्मीर में बिहार के दो मजदूर की हत्या, सीएम नीतीश ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की बात, दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2021 21:36 IST2021-10-17T21:34:53+5:302021-10-17T21:36:08+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Jammu and Kashmir Two laborers Bihar killed CM Nitish talks Lt Governor Manoj Sinha announces two lakh rupees each | जम्मू-कश्मीर में बिहार के दो मजदूर की हत्या, सीएम नीतीश ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की बात, दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा

जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला है।

Highlightsउपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर वार्ता कर अपनी चिन्ता व्यक्त की है।घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।आतंकवादी मजदूरों के किराए के मकान में घुस गए और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

पटनाः  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के वानपोह में हुये आतंकवादी हमले में बिहार के रहने वाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने पर दुख जताते हुए वहां के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर वार्ता कर अपनी चिन्ता व्यक्त की है।

नीतीश ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकवादी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादी मजदूरों के किराए के मकान में घुस गए और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला है। बिहार के एक रेहड़ी-पटरी वाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की शनिवार शाम को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नागरिकों की हत्याओं के बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को निशाना बनाकर उनके खून की एक-एक बूंद का बदला लेने की प्रतिबद्धता जाहिर की। सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति और लोगों के व्यक्तिगत विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। सिन्हा ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘आवाम की आवाज’ में कहा, ‘‘मैं शहीद नागरिकों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आतंकवादियों, उनके हमदर्दों को निशाना बनायेंगे और निर्दोष नागरिकों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि यह ‘‘नरसंहार के अलावा कुछ नहीं’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘गैर-स्थानीय लोगों की हत्या अमानवीय के अलावा और कुछ नहीं है और आतंकवादियों की हताशा को दर्शाती है।’’

गैर स्थानीय मजदूरों को तत्काल नजदीकी सुरक्षा शिविरों में स्थानांतरित करें : जम्मू-कश्मीर पुलिस

दो और गैर स्थानीय लोगों की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने सभी जिला प्रमुखों से कहा कि वे गैर स्थानीय मजदूरों को एकत्र करें और ‘तत्काल’ उन्हें नजदीकी सुरक्षा शिविरों में लाएं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कदम आतंकवादियों द्वारा दो मजूदरों की हत्या करने और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक अन्य को गंभीर रूप से घायल करने के बाद उठाया गया है।

सभी जिला पुलिस प्रमुखों को भेजे संदेश में पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने कहा, ‘‘ आपके न्यायाधिकार क्षेत्र में रह रहे सभी गैर स्थानीय मजदूरों को तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या केंद्रीय अर्धसैनिक बल या सेना के प्रतिष्ठानों में लाया जाना चाहिए।’’ संदेश में कहा गया, ‘‘यह मामला अति आवश्यक है।’’

Web Title: Jammu and Kashmir Two laborers Bihar killed CM Nitish talks Lt Governor Manoj Sinha announces two lakh rupees each

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे