लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाक की गोलाबारी में दो पोर्टर की मौत, छह लोग घायल, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के कई बंकर नेस्तनाबूद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 10, 2020 19:41 IST

पुंछ जिले के गुलपुर इलाके में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान भारी गोलाबारी भी की गई। गोलाबारी की चपेट में आने से सेना के पांच पोर्टर घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में एलओसी पर पाक सेना ने आज सुबह अपने तोपखानों के मुंह खोले तो सेना के साथ कार्य करने वाले दो पोर्टरों की मौत हो गई। कुल 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए। घायलों में तीन जवान हैं और 3 पोर्टर हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में एलओसी पर पाक सेना ने आज सुबह अपने तोपखानों के मुंह खोले तो सेना के साथ कार्य करने वाले दो पोर्टरों की मौत हो गई। कुल 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए। घायलों में तीन जवान हैं और 3 पोर्टर हैं। पोर्टरों की दशा नाजुक बताई जा रही है। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की तो पाक सेना की कई सीमा चौकिओं और बंकरों को नेस्तनाबूद कर कई पाक सैनिकों को ढेर करने का दावा किया गया है।

पुंछ जिले के गुलपुर इलाके में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान भारी गोलाबारी भी की गई। गोलाबारी की चपेट में आने से सेना के पांच पोर्टर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान दो पोर्टरों की जान चली गई। घायल अन्य तीन पोर्टरों का उपचार चल रहा है। गोलाबारी में सेना के 3 जवान भी जख्मी हुए हैं।

इस हमले के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। सेना का कहना था कि पाक सेना आतंकियों को इस ओर धकेलना चाहती है। 

सेना प्रवक्ता के अनुसार, जवाबी कार्रवाई जबरदस्त दी गई है और पाक सेना को भारी क्षति पहुंची है। गैर सरकारी तौर पर कई पाक चौकिओं और बंकरों को उड़ा देने की बात कही जा रह है जिसमें कई पाक सैनिकों के मारे जाने का अंदेशा है।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह