जम्मू् कश्मीर : महिला से दुष्कर्म के 19 साल पुराने मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:42 IST2021-10-27T15:42:28+5:302021-10-27T15:42:28+5:30

Jammu and Kashmir: Two accused in 19-year-old rape case of woman arrested | जम्मू् कश्मीर : महिला से दुष्कर्म के 19 साल पुराने मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू् कश्मीर : महिला से दुष्कर्म के 19 साल पुराने मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, 27 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2002 से ही फरार चल रहे दुष्कर्म के दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महोर तहसील के मियां खारियां से अब्दुल रशीद और मखना को गिरफ्तार किया। उन पर 19 साल पहले रियासी जिले में एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2002 से ही फरार चल रहे थे। वर्ष 2002 में उनके खिलाफ महिला का अपहरण कर उससे कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गत छह महीने में कम से कम 100 फरार आरोपियों और दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jammu and Kashmir: Two accused in 19-year-old rape case of woman arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे