लाइव न्यूज़ :

सुरंग से घुसपैठ, ड्रोन से हथियारों की सप्लाई, दो एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके मैगजीन बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 22, 2020 14:20 IST

पैकेटों से पुलिस ने दो एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके मैगजीन, एके 7.62 एम्यूनिशन के 90 राउंड और एक स्टार पिस्तौल बरामद किया है। यह सच है कि जम्मू कश्मीर में आतंक की आग को भड़का कर रखने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पार्टी और सेना की संयुक्त टीम ने मिलकर नयवाला खाद के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए गए कई पैकट जब्त किए हैं।सीमा पार से लगातार हथियारों को ड्रोन की मदद से पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में भेज रहा हैं।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते आईएसएआई को आतंकियों तक हथियार पहुंचाना कठिन हो गया हैं।

जम्मूः कश्मीर में आतंकियों को पेश आ रही हथियारों की कमी को दूर करने की खातिर अब पाक सेना ड्रोन का सहारा ले रही है। उस पार से ऐसे भी गोला-बारूद को फेंक इस कमी को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

सुरंगों से भी हथियार पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे कई प्रयासों को नाकाम बना दिया गया है। आज भी अखनूर पुलिस पार्टी और सेना की संयुक्त टीम ने मिलकर नयवाला खाद के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए गए कई पैकट जब्त किए हैं।

इन पैकेटों से पुलिस ने दो एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके मैगजीन, एके 7.62 एम्यूनिशन के 90 राउंड और एक स्टार पिस्तौल बरामद किया है। यह सच है कि जम्मू कश्मीर में आतंक की आग को भड़का कर रखने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा।

हथियारों को ड्रोन की मदद से पाकिस्तानजम्मू कश्मीर में भेज रहा हैं

सीमा पार से लगातार हथियारों को ड्रोन की मदद से पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में भेज रहा हैं। हाल हीं में ड्रोन से हथियार भेजने की घटनाओं में तेजी आई हैं। अधिकारी कहते थे कि भारत पाकिस्तान से लगती एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते आईएसएआई को आतंकियों तक हथियार पहुंचाना कठिन हो गया हैं।

आतंकी गुटों के पास हथियारों की भारी किल्लत हैं। जिस कारण से इन गुटों तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान ड्रोन का प्रयोग कर रहा हैं। आईएसआई एजेंट जम्मू कश्मीर में सक्रिय अपने ओवर ग्राउंड वर्कस की मदद से एलओसी और आईबी पर फेंके गए हथियारों को आतंकियों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंप चुकी है।

कश्मीर पुलिस के जवानों ने ड्रोन की गतिविधि को देखा

मंगलवार सुबह तड़के पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर में पाक रेंजरों ने ड्रोन से हथियार भेजे। अंतर राष्ट्रीय सीमा पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने ड्रोन की गतिविधि को देखा और इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान अखनूर के सोहल गांव में पुलिस ने हथियारों को जखिरा बरामद किया। बरामद हथियारों में दो एके 56 राइफल, दो पिस्तौल और इन घायल हथियारों के साथ चलाने के लिए मैगजीन और राउंड भी भेज गए थे।

अखनूर सेक्टर में हथियार मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना की 9 पैरा और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। हथियारों को फिलहाल अखनूर पुलिस ने जब्त कर लिया हैं। एके 47 राइफल तीन मैगजीन, एक चीन में बनी पिस्तौल उसके दो मैगजीन बरामद हुए।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से यह हथियार किस के लिए भेजे थे

पुलिस अब उन लोगों का पता लगाने में जुट गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से यह हथियार किस के लिए भेजे थे। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सर्वलांस को बढ़ा दिया गया हैं। सीमा के आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय आतंकियों के मददगारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

पाकिस्तान ने 19 सितंबर को जम्मू संभाग के राजौरी इलाके में ड्रोन के जरिए हथियार और भारतीय रुपये गिराई थी। हथियार और पैसे उठाने वाले लश्कर के तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही हैं। इससे पूर्व 20 जून को पाकिस्तान ने कठुआ जिला के पनसर पोस्ट पर ड्रोन की मदद से हथियार भेजे थे, लेकिन वहां तैनात सतर्क बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने पाकिस्तान ड्रोन को गिरा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीनभारतीय सेनासीआरपीएफसीमा सुरक्षा बलमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं