लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर : पुंछ मुठभेड़ में शहीद हुए पांच जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:28 IST

Open in App

जम्मू, 12 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजौरी में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

नायब सूबेदार (जूनियर कमिशंड अधिकारी) जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सराज सिंह और वैशाख एच सेना के उस गश्ती दल का हिस्सा थे जिन पर सोमवार के अभियान के दौरान आतंकवादियों ने हमला किया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी में एक सैन्य शिविर में एक शोक समारोह आयोजित किया गया जिसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और असैन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सेना मातृभूमि की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले अपने सैनिकों के बलिदान को नमन करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश हमारे वीरों के सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।’’ प्रवक्ता ने बताया कि पांचों जवानों के पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके गृहनगर भेजा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह और गज्जन सिंह के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से पंजाब में उनके गृहनगर ले जाया जाएगा, जबकि उत्तर प्रदेश के सराज सिंह और केरल के वैशाख एच के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों पर विमान से ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह के बाद तिरंगे में लिपटे सभी पांच सैनिकों के पार्थिव शरीर को जम्मू ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग