लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने यात्री किराया बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:42 IST

Open in App

जम्मू, 28 अप्रैल कोविड-19 महामारी के चलते सार्वजनिक परिवहनों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने के जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आदेश के खिलाफ हड़ताल पर गए दर्जनों ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और ‘आर्थिक संकट’ से गुजर रहे इस क्षेत्र को बचाने के लिए यात्री किराए में वृद्धि करने की मांग की।

ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शहर के जनरल बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा सार्वजनिक परिवहनों में सीट क्षमता के 50 प्रतिशत यात्रियों को ही ले जाने के आदेश से नाराज निजी ट्रांसपोर्टर 21 अप्रैल से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

उनका कहना है कि वे ईंधन के दाम में बेतहाशा वृद्धि और महामारी से पहले ही वे घाटे का सामना कर रहे हैं और ऐसे में 50 प्रतिशत क्षमता से वाहनों को चलाना उनके लिए व्यावहारिक नहीं है।

वजीर ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन निरंकुश की तरह व्यवहार कर रहा है। हड़ताल के तीसरे दिन हमने परिवहन आयुक्त से मुलाकात की थी और सरकार को अपने प्रस्ताव पेश किए थे लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग