लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ में जैश सरगना मसूद अजहर के करीबी टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, एक जवान भी जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 3, 2020 11:36 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गये आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं। अभी इस बारे में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया हैमारे गये आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मुहम्मद के एक टाप कमांडर समेत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। यह टॉप कमांडर जैश के सरगना मसूद अजहर का करीबी बताया जाता है। 5 घंटों तक चली इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

मारे गए तीन आतंकियों में से एक की पहचान इकरम उर्फ फौजी भाई के तौर पर की गई है। वह जैश का आईईडर एक्पर्ट बताया जाता है तथा वह जैश के सरगना मसूद अजहर का करीबी बताया जाता है।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को सुबह पुलवामा जिले के कंगन इलाके के अस्तान मुहल्ले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ उस समय शुरू हुई थी जब सुरक्षाबलों ने संयुक्त तौर पर आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद तलाशी अभियान छेड़ा था।

उन्होंने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी जैश के हैं पर अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गई हे लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान भी जख्मी हुआ है। इस मुठभेड़ में सेना की 55 आरआर तथा केरिपुब की 183 बटालियन के साथ ही पुलिस भी शामिल थी।

हालांकि मुठभेड़ की खबर मिलते ही पत्थरबाज भी मुठभेड़स्थल पर एकत्र हो गए थे और पुलिस को उनसे निपटने में मुश्किल इसलिए पेश आ रही थी क्योंकि वे बड़ी संख्या में थे। जबकि पुलिस बार बार लोगों से अपील कर रही थी कि वे मुठभेड़स्थल से दूर रहें क्योंकि अक्सर देखा गया है कि मुठभेड़स्थलों पर अनफूटे बमों और हथगोलों के कारण आम नागरिकों को क्षति उठानी पड़ी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं