लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में तीन और आतंकी ढेर, बडगाम में ग्रनेड हमले में 3 जवान जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2020 14:03 IST

पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक कट्टर साथी मारा गया। इससे पहले शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे।

जम्‍मू:आतंकियों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सुरक्षाबलों ने आज तड़के तीन आतंकियों को पुलवामा में ढेर कर दिया है। हालांकि कल देररात आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में तीन सीआरपीएफ के जवान भी जख्‍मी हो गए थे।

पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक कट्टर साथी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी चल रही है। याद रहे इससे पहले शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे।

दूसरी ओर बड़गाम जिले में शुक्रवार देर रात को आतंकियों के हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर में एक हफ्ते में सीआरपीएफ पर यह दूसरा हमला है। बताया जाता है कि आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सीआरपीएफ प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेनेड हमले में घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। 

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, कल रात बड़गाम के दुनीवारा में सीआरपीएफ के शिविर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान महेश चंद, प्रकाश राव और के. सिरनु जख्मी हो गए। शिविर में मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत घायल जवानों को वहां से सुरक्षित जगह पहुंचाने का काम किया। हमले के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया