लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर के एक कुख्यात आतंकवादी समेत तीन ढेर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 07:42 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 जून जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में एक वांछित आतंकवादी मुदस्सिर पंडित था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि यह मुठभेड़ उत्तर कश्मीर जिले के सोपोर के गुंड ब्राथ इलाके में रविवार रात शुरू हुई थी। इलाके में पंडित समेत कम से कम तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकवादी मुदस्सिर पंडित सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वह हाल में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षद और दो आम नागरिकों की हत्या में शामिल था।’’

पंडित भाजपा के दो पार्षदों और एक पुलिसकर्मी की हत्या समेत कई मामलों में वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह