लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने की बीजेपी नेता समेत दो की हत्या, पुलिस का सर्च अभियान जारी  

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 2, 2020 16:06 IST

कुलगाम जिले में दमहाल हांजीपोरा के साथ सटे नाडीमर्ग में रात के अंधेरे में स्वचालित हथियारों से लैस चार से पांच आतंकी दाखिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों ने गुलाम हसन वागे और सिराजुदीन गोरसी नामक दो ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर निकाल उन पर गोलियों की बौछार कर दी।गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।

जम्मू: आतंकियों ने कश्मीर वादी में अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए नाड़ीमर्ग कुलगाम में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरते हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चला रखा है।

कुलगाम जिले में दमहाल हांजीपोरा के साथ सटे नाडीमर्ग में रात के अंधेरे में स्वचालित हथियारों से लैस चार से पांच आतंकी दाखिल हुए। आतंकियों ने गुलाम हसन वागे और सिराजुदीन गोरसी नामक दो ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर निकाल उन पर गोलियों की बौछार कर दी।

गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। गोलियों से जख्मी होने पर दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।

गोलियों की आवाज सुनकर निकटवर्ती शिविर से सुरक्षाबल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ पड़े दोनों ग्रामीणों को उनके परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया।

पुलिस या किसी भाजपा नेता ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सिराजुदीन गोरसी कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुआ था।

कुछ वर्ष पूर्व आतंकियों ने उसकी मां और बीबी को भी निशाना बनाया था। वहीं, गुलाम हसन वागे जम्मू कश्मीर वन विभाग का एक सेवानिवृत्त कर्मी था। पुलिस और सेना के जवानों ने पूरे इलाके केा घेरते हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया