लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से किया हमला, 5 नागरिक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 15:42 IST

जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के हमले पहले से तेज होते दिख रहे हैं. आतंकवादियों ने मंगलवार को श्रीनगर में ग्रेनेड से हमला कर दिया. घटना श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट की है जहां आतंकियों ने भारतीय सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका.

Open in App

जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के हमले पहले  से तेज होते दिख रहे हैं. आतंकवादियों ने मंगलवार को श्रीनगर में ग्रेनेड से हमला कर दिया. घटना श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट की है जहां आतंकियों ने भारतीय सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका. इस हमले में कुछ नागरिकों को भी चोटें आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आतंकी हमले में पांच नागरिक घायल हो गए हैं. 

हांलाकि अब तक इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस या  सेना की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है. वहीं इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमला  करने वाले आतंकी किस संगठन के हैं. सुरक्षा बलों  ने इलाके की घेरा बंदी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 

वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में एक बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.  घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक की है जहां आतंकवाद‍ियों ने कुलगाम क‍िसान मोर्चा के बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार (सरपंच) के किराए के मकान में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग की.

इस आतंकी हमले में बीजेपी नेता डार और उनकी पत्नी जवाहीरा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आनन-फानन में उन्हें अनंतनाग स्थित अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्‍टरों ने बीजेपी नेता और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया था. इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग पाई है. 

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह