लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने अब इन दो दोनों जिलों को बनाया नया निशाना, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 9, 2023 14:55 IST

राजौरी व पुंछ जिलों को दहलाने की खातिर जहां पाकिस्तान सेना एलओसी पर घुसपैठ के प्रयासों में तेजी ला चुकी है वहीं अन्य इलाकों से भी आतंकियों का रुख इन जिलों की ओर हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसेनाधिकारियों के बकौल, 10 दिनों के भीतर पुंछ में कई घुसपैठ की घटनाएं दर्शाती हैं कि पाकिस्तान इन जिलों को दहलाने के लिए कितना उतावला है।दो घुसपैठ के प्रयासों में सारे आतंकी मारे गए पर उनसे जब्त हथियारों के अतिरिक्त आपत्तिजनक दस्तावेज सभी के लिए चौंकाने वाले थे।सूत्रों का कहना था कि घुसने की कोशिश करने वालों को पुंछ व राजौरी के जिलों में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का टारगेट थमाया गया था।

जम्मू: कश्मीर से भाग रहे आतंकियों का निशाना अब एलओसी से सटे वे दो जिले हैं जहां पिछले कई सालों से माहौल शांत था। राजौरी व पुंछ जिलों को दहलाने की खातिर जहां पाकिस्तान सेना एलओसी पर घुसपैठ के प्रयासों में तेजी ला चुकी है वहीं अन्य इलाकों से भी आतंकियों का रुख इन जिलों की ओर हो चुका है।

सेनाधिकारियों के बकौल, 10 दिनों के भीतर पुंछ में कई घुसपैठ की घटनाएं दर्शाती हैं कि पाकिस्तान इन जिलों को दहलाने के लिए कितना उतावला है। हालांकि दो घुसपैठ के प्रयासों में सारे आतंकी मारे गए पर उनसे जब्त हथियारों के अतिरिक्त आपत्तिजनक दस्तावेज सभी के लिए चौंकाने वाले थे।सूत्रों का कहना था कि घुसने की कोशिश करने वालों को पुंछ व राजौरी के जिलों में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का टारगेट थमाया गया था। 

वे कहते थे कि डांगरी में हिन्दुओं का नरसंहार कर 7 को मौत के घाट उतारने वाले आतंकी भी कुछ दिन पहले ही एलओसी को पार कर आए थे। हालांकि सेना इस पर चुप्पी साधे हुए है पर सूत्र कहते हैं कि जिस तरह से जांच के दौरान पाया गया कि वे उस पार से संपर्क में थे वह स्पष्ट करता है कि ताजा घुसने वालों का टारगेट यही दो जिले हैं।

यही नहीं एक सूत्र का तो यहां तक दावा था कि जम्मू के सिद्दड़ा में मारे गए चार आतंकियों का टारगेट भी सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। हालांकि वे लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मारे गए पर जांच और मिलने वाले दस्तावेज पाक सेना की खुफिया एजेंसी आईएसआई के खतरनाक इरादों की पोल जरूर खोल रहे थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया