लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षा बलों के कैंप पर आतंकवादियों ने किया हमला, एक जवान शहीद

By धीरज पाल | Updated: October 25, 2018 23:42 IST

इससे पहले सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला और अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर में सेना ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर सेना और आतंकवादियों के दिन भर चली मुठभेड़ के बाद बौखलाए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर में त्राल के नादेर में स्थित 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में हुआ। इसके अलावा इस हमले में एक जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए। 

एनएनआई एजेंसी के मुताबिक अातंकवादियों ने अचनाक से सुरक्षा बलो के कैंप पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने लूरागाम स्थित 42 आर आर शिविर में रात लगभग नौ बजे यह हमला किया। इस हमले में सिपाही नगमसिआमलियाना शहीद हो गए । वह गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि उनके सिर पर गोली लगी । हमले में एक अन्य जवान थाक धोनी घायल हो गया।

पिछले चार दिन में यह ऐसा दूसरा हमला है जब सुरक्षा संस्थानों पर हमले के लिए आतंकवादियों ने स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल किया है। इससे पहले 21 अक्टूबर को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर हमला किया था जिसमें एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया था। 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग में बिजीबेरा की अरवानी में सुरक्षा बलों ने आज आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया। एएनआई के मुतातिबक सेना ने मुठभेड़ वाली जगह हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। सेना ने हथियार और गोला बारूद सहित कई संदिग्ध सामग्री बरामद किया है। 

 

इससे पहले सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के किरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार (25 अक्टूबर) को लंबा एनकाउंटर चला, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों के ढेर होने के बाद ऑपरेशन भी समाप्त हो गया।    

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया