लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में मारा गया आतंकी था पाकिस्तानी, इस साल मारे गए 14, राइफल, पिस्तौल और दो हथगोले बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 13, 2022 18:10 IST

कुलगाम मुठभेड़ में देर रात जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई को मार गिराने में सफलता मिली थी।कश्मीर जोन के आइजी के विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी दी।बाबर वर्ष 2018 से कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

जम्मूः देर रात कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक निकला है। इस तरह से इस साल के पहले 13 दिनों में मारे गए 14 आतंकियों में से 7 पाकिस्तानी नागरिक थे। इस कामयाबी पर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह फुले नहीं समा रहे।

 

उन्होंने बताया कि कुलगाम मुठभेड़ में देर रात जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। सुरक्षाबलों को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई को मार गिराने में सफलता मिली थी। बाबर वर्ष 2018 से शोपियां-कुलगाम क्षेत्र में आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

कश्मीर जोन के आइजी के विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी दी कि पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित था को ढेर कर दिया गया है। बाबर वर्ष 2018 से कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके कब्जे से एक एके राइफल, एक पिस्तौल और दो हथगोले बरामद हुए हैं।

इस मुठभेड़ में जम्मू के नगरोटा का रहने वाला पुलिसकर्मी रोहित चिब भी शहीद हो गया था। इस बीच पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि इस साल अब तक 8 कामयाब आपरेशन किए गए हैं। इनमें 14 आतंकियों का सफाया किया गया है। मारे गए आतंकियों में 7 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं।

2021 में जिस तरह बड़ी तादाद में आतंकियों का सफाया किया गया, उसी तरह 2022 में भी जवान डटकर आतंकियों का मुकाबला करते रहेंगे। उनका दावा था कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही इस सफलता का कारण लोगों के बीच से आ रहीं खुफियां सूचनाएं हैं। पुष्ट सूचनाओं के कारण सुरक्षाबलों को जबरदस्त सफलता मिली है।

हाल ही में आईजी कश्मीर विजय कुमार ने स्वीकार किया था कि मजबूत इनपुट के कारण आतंकियों को काफी नुकसान हुआ है। हमारे पास आने वाली सूचनाओं में 80 फीसदी मानवीय सूचनाएं हैं। वैसे आज की मुठभेड़ कुलगाम में इस महीने यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले चार जनवरी को जिले के ओके इलाके में टीआरएफ के दो आतंकियों को मार गिराया गया था।

नौ जनवरी को हसनपोरा गांव में रात भर चली मुठभेड़ में अल-बद्र के दो आतंकियों का सफाया किया गया था। बुधवार को तीसरी मुठभेड़ में जैश के एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। इस प्रकार जिले में तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकियों का सफाया करने में सफलता मिली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह