लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था बांदीपुरा मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी

By भाषा | Updated: November 12, 2019 15:56 IST

यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तलाश अभियान शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “मारे गए एक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी कोड नाम तल्हा के तौर पर हुई है।” साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य आतंकवादी की पहचान की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा, ‘वह उन समूहों का हिस्सा था जो इलाके में आतंकवादी हमलों की योजना बनाते थे और उनको अंजाम देते थे।”

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक का संबंध लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से था। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान में जन्मा यह आतंकवादी खुद को लश्कर का कमांडर मानता था।

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “मारे गए एक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी कोड नाम तल्हा के तौर पर हुई है।” साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य आतंकवादी की पहचान की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘वह उन समूहों का हिस्सा था जो इलाके में आतंकवादी हमलों की योजना बनाते थे और उनको अंजाम देते थे।”

उन्होंने बताया, “आतंक के कई अपराधों संलिप्तता को लेकर उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।”

प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तानी चिह्न वाले कई सामान एवं अपराध साबित करने वाली वस्तुओं के साथ ही मारे गए आतंकवादी के पास से कई हथियार एवं गोला-बारूद भी मिले।

अधिकारी ने कहा, “अपराध साबित करने वाली सभी वस्तुओं को जांच के मकसद से और अन्य आतंक अपराधों में उसकी संलिप्तता को जांचने के लिए रिकॉर्ड में रख लिया गया है।”

यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तलाश अभियान शुरू किया था। एक आतंकवादी लावदारा गांव में गोलीबारी के दौरान रविवार को मारा गया था जबकि अन्य की मौत सोमवार को हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन