लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:41 IST

Open in App

जम्मू, नौ नवंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अंग्राल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और सेना के 10 असम राइफल्स ने पुंछ के किर्नी सेक्टर में सोमवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक थैले से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद नियंत्रण रेखा के निकट पत्थर के नीचे से बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि हथियारों में चार एके-56 राइफल,, 141 एके गोलियां, दो एजीएल ग्रेनेड, दो हथगोला, डायरी और अन्य सामान बरामद हुए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि हथियारों का यह जखीरा कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के लिए था।

पुंछ में पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह