लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के सोपोर में बड़ा आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, तीन नागरिकों की भी मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 12, 2021 15:33 IST

बारामुला जिले के सोपोर कस्बे के आरामपोरा इलाके में मुख्य चौक में आतंकियों द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। साथ ही इस हमले में तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमले के दौरान दो पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत हो गई। आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया था। सोपोर में पिछले 24 घंटे के दौरान यह दूसरा हमला है। 

जम्मूः बारामुला जिले के सोपोर कस्बे के आरामपोरा इलाके में मुख्य चौक में आतंकियों द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। साथ ही इस हमले में तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई। घायल हुए अन्य दो पुलिसकर्मी और एक नागरिक की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त गश्ती दल पर हमला बोला तो तीन राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए तथा चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो जवानों के शहीद व 3 स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी दो जवान व एक नागरिक घायल है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है।

सोपोर हमले में शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल वसीम अहमद और कांस्टेबल शौकत अहमद के रूप में हुई है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर मुकेश कमार और एसपीओ दानिश अहमद शामिल हैं। वहीं आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों की पहचान बशीर अहमद खान व शौकत अहमद शाला के तौर पर हुई है। 

घायल पुलिसकर्मियों और नागरिक की हालत गंभीर

अधिकारियों का कहना है कि हमले में दो और पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि जख्मी हुए तीसरे नागरिक की भी दशा गंभीर है।

सोपोर में 24 घंटे में दूसरा हमला

पिछले 24 घंटों में सोपोर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले कल भी पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कल देर शाम शोपियां के लिटर अग्लर इलाके में तैनात नाका पार्टी को आतंकियों ने दूर से निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। फिलहाल दोनों ही हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी हाथ नहीं आए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं