लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता के घर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी शहीद, चार दिन में 10 की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 1, 2021 12:56 IST

श्रीनगर के नौगाम में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गुरुवार सुबह आतंकियों ने हमला बोला था। इस हमले के समय अनवर खान अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देबारामुल्ला के जिला महासचिव बीजेपी नेता अनवर खान के घर आतंकी हमलाफिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी गुट ने नहीं ली है, एक सुरक्षाकर्मी शहीदआतंकियों ने घर में प्रवेश करने का प्रयास किया था, पिछले 4 दिनों में आतंकियों ने ली है 10 लोगों की जान

जम्मू: आतंकियों ने तीन दिनों के बाद एक बार फिर भाजपा नेताओं को निशाना बनाते हुए बारामुल्ला के जिला महासचिव के घर पर हमला किया। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया है। हालांकि हमले में भाजपा नेता बाल बाल बच गए। 

किसी आतंकी गुट ने फिलहाल हमले की कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गुरुवार सुबह आतंकियों ने हमला बोला। 

हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं पुलिस के एक कांस्टेबल रमीज राजा हमले में घायल हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरीबाग इलाके में भाजपा नेता अनवर खान रहते हैं । वहीं, आतंकवादियों ने अचानक हमला किया। गोलियां बरसाते हुए आतंकियों ने घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। 

घर के बाहर बनी गार्ड पोस्ट में मौजूद पुलिसकर्मी रमीज राजा इस गोलीबारी में घायल हो गए। भाजपा नेता हमले के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस कर्मी को गोली लगने के बाद आतंकवादी वहां से फरार हो गए।

अनवर खान बारामुल्ला के जिला महासचिव हैं और साथ ही इन्हें कुपवाड़ा का प्रभारी भी बनाया गया था। सोमवार को भी आतंकियों ने सोपोर में नगरपालिका पार्षदों की एक बैठक पर हमला बोल दो पार्षदों को मार डाला था तथा एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गया था।

पिछले चार दिनों के भीतर आतंकियों ने 10 लोगों की जानें ले ली हैं। मरने वालों में दो पार्षद थे तो बाकी सुरक्षाकर्मी थे। हालांकि इस अवधि में आतंकियों के खिलाफ कई अभियान छेड़े गए हैं पर ठोस कामयाबी नहीं मिल पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया