लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी हमला, CRPF का एक जवान जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 10, 2021 09:16 IST

कश्‍मीर के शोपियां के जैनपोरा करालचेक इलाके में आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया। फिलहाल आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्‍मीर के शोपियां के जैनपोरा करालचेक इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हमला।आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला काफी दूर से किया था और भाग खड़े हुए।एक गोली सीआरपीएफ के जवान को लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्‍मू: कश्‍मीर के शोपियां के जैनपोरा करालचेक इलाके में मंगलवार सुबह आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला बोल दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के जवान को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से फरार हुए आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस  ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जैनपोरा के करालचेक इलाके में गश्त लगा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर कुछ आतंकियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। 

यह हमला काफी दूरी से किया गया। इस दौरान एक गोली सीआरपीएफ के जवान को लगी। इससे पहले कि साथी को गोली लगने के तुरंत बाद ही सीआरपीएफ जवानों ने अपनी पोजीशन लेते हुए आतंकवादियों पर जवाबी गोलीबारी शुरू की परंतु आतंकवादी मौका पाते ही वहां से फरार हो गए। घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। 

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चाक-चौबंद

इससे पहले जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षाबलों ने सोमवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया और जम्मू क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने से बड़े पैमाने पर हथियार एवं कारतूस बरामद कर एक ‘‘बड़ी आतंकी गतिविधि’’ को टाल दिया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किश्तवाड़, पुंछ, रजौरी, साम्बा एवं जम्मू जिलों में पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया था, इसी दौरान यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गये दो आतंकवादियों की पहचान हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी यासिर हुसैन एवं उस्मान कादिर के रूप में की गयी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया