लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को हिरासत में लिया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2020 11:59 IST

सेहरई का बेटा और हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी जुनैद सेहरई इस साल मई में मुठभेड़ में मारा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहुर्रियत का यह धड़ा मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले धड़े से अलग है।फारूक जम्मू-कश्मीर में हिंसा को खत्म करने के लिए वार्ता के पक्ष में हैं।

जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें उनके आवास से सुबह करीब 5 बजे हिरासत में लिया है। बता दें कि मोहम्मद अशरफ सेहराई अलगाववादी नेता और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि अलगाववादी हुर्रियत नेता अशरफ सेहरई समेत प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के कुछ अन्य सदस्य हिरासत में लिए गए हैं जिनके खिलाफ सख्त जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

 

सिंह ने बताया कि पाकिस्तान समर्थक तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष सेहरई के अलावा जमात-ए-इस्लामी के करीब 12 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है। कुछ दिन पहले अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी जिसके बाद सेहरई ने उनका स्थान ले लिया था और वह 26 अलगवावादी संगठनों के समूह ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस में तहरीक-ए-हुर्रियत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

हुर्रियत का यह धड़ा मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले धड़े से अलग है। फारूक जम्मू-कश्मीर में हिंसा को खत्म करने के लिए वार्ता के पक्ष में हैं।

बता दें कि मोहम्मद अशरफ सेहराई 1959 में सैयद अली शाह गिलानी के सहयोगी बने थे। 1965 में सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण सेहराई को पहली बार जेल भेजा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेहराई का बेटा एमबीए की पढ़ाई के बाद आतंकवादी बन गया था। हाल ही में श्रीनगर में हुई एक मुठभेड़ में सेहराई का बेटा मारा गया था।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं