लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: तापमान में वृद्धि से श्रीनगर के निवासियों को मिली राहत

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जनवरी कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही श्रीनगर के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो बीती रात के तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे पिछली रात गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा इलाका रहा।

पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान बढ़कर शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पिछली रात पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos