लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir ki khabar: लोगों के आवागमन और एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी, प्रतिबंध 24वें दिन बरकरार

By भाषा | Updated: April 11, 2020 13:45 IST

देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन है। जम्मू और कश्मीर में प्रतिबंध कड़े किए गए है। 21 दिन से वहां प्रतिबंध जारी है। लोगों को एक जगह एकत्र होने पर मना किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबंद लागू करने और लोगों को गैर जरूरी काम से आने-जाने से रोकने के लिए कई जगहों पर अवरोधक लगाए गए हैं। केवल वैध पास रखने वाले लोगों को आवागमन की अनुमति है। उन्होंने बातया कि घाटी में बाजार और सार्वजनिक वाहनों की सेवा बंद है।

श्रीनगरः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों के आवागमन और उनके एकत्र होने पर लगाए गए प्रतिबंध शनिवार को लगातार 24वें दिन बरकरार रहे।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर घाटी में प्रतिबंध कड़े कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घाटी में मुख्य मार्गों को सील कर दिया है। बंद लागू करने और लोगों को गैर जरूरी काम से आने-जाने से रोकने के लिए कई जगहों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केवल वैध पास रखने वाले लोगों को आवागमन की अनुमति है। उन्होंने बातया कि घाटी में बाजार और सार्वजनिक वाहनों की सेवा बंद है। कश्मीर में केवल दवाइयों और राशन की दुकानें खुली हैं। घाटी में शैक्षणिक संस्थान भी बंद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी बंद की 24 मार्च की घोषणा से एक सप्ताह से अधिक समय पहले ही यहां जिम, पार्क, क्लब और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थान बंद कर दिए गए थे। जम्मू-कश्मीर में 22 मार्च को ही 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया था।

प्रशासन ने बताया कि बंद से स्वास्थ्यसेवा कर्मियों को छूट दी गई है। घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद कई स्थानों पर सबसे पहले 19 मार्च को प्रतिबंध लगाए गए थे। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से कुल 207 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 168 लोग कश्मीर और 39 लोग जम्मू के हैं। केंद्रशासित प्रदेश में चार मरीजों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह