लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में आतंकियों के 8 सहयोगी गिरफ्तार, कई संदिग्ध चीजें बरामद, पूछताछ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 07:40 IST

सूत्रों के अनुसार बारामुला के सोपोर में एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन में इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन युवकों से कंप्यूटर, कुछ पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक चीजें जब्त की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकियों के 8 सहयोगी गिरफ्तारसूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों में 3 आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े आतंकी मोड्यूल को ध्वस्त करते हुए आतंकियों के सहयोग करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद अब इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इन पर पोस्टर आदि लगातर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के आरोप हैं।  

बारामुला के सोपोर में एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन में इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन युवकों से कंप्यूटर और कुछ अन्य चीजें बरामद की हैं। इनका सामाग्रियों का इस्तेमाल पोस्टर बनाने और इन्हें छापने में होता था।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार 8 लोगों में तीन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। यही तीन साजिश रचने के मुख्य मास्टरमाइंड बताये जा रहे हैं। गिरफ्तार संदिग्ध लोगों के नाम एजाज मीर, उमर मीर, तवसीफ नजर, इम्तियाज नजर, उमर अकबर, फैजान लतीफ, दानिश हबीब और शौकत अहमद मीर हैं। सोपोर पुलिस हाल में इस क्षेत्र में कुछ नागरिकों के मारे जाने की घटना में इनकी भूमिका के बारे में जांच कर रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग