लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: छुट्टी पर आए सैनिक मुश्ताक अहमद सोफी को त्राल में आतंकवादियों ने गोली मारी, पुंछ में सेना पोस्‍ट पर हथगोले से हमला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 4, 2024 21:01 IST

Jammu and Kashmir: दक्षिण कश्मीर के त्राल मे आतंकियों ने अवकाश पर घर आए टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान मुश्ताक अहमद सोफी को गोली मारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपैर में गोली लगी और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Jammu and Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में बुधवार शाम को आतंकवादियों ने छुट्टी पर आए एक सैनिक पर गोली चलाई जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। आतंकियों ने आज सुबह पुंछ जिले में भी सेना की एक पोस्‍ट पर हथगोले से हमला किया था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम आतंकवादियों ने छुट्टी पर आए एक सैनिक पर गोली चलाई, जो घर आया हुआ था। दक्षिण कश्मीर के त्राल मे आतंकियों ने अवकाश पर घर आए टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान मुश्ताक अहमद सोफी को गोली मारी है।

उसके पैर में गोली लगी और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इससे पहले बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना की एक चौकी पर दो ग्रेनेड फेंके थे। इनमें से एक ग्रेनेड फटा।

हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

आतंकवादियों ने सेना के पोस्ट पर दो ग्रेनेड फेंके, जिनमें से केवल एक ही फटा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। आतंकवादियों ने सेना के पोस्ट के पीछे सुरनकोट इलाके में स्थित एक सेना कैंप पर हमला किया। आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड में से एक का सुरक्षा पिन सेना के कैंप की परिधि दीवार के पास मिला है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह