लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः LoC पर है बर्फीले तूफानों का अलर्ट जारी, एक जवान शहीद और एक जख्मी

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 3, 2019 20:07 IST

पुंछ में गुरुवार को बर्फीला तूफान आने से एलओसी पर बनी सेना की 40आरआर की चौकी चपेट में आ गईं जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया, वहीं ड्यूटी पर तैनात दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है।

Open in App

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में गुरुवार को एक हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार सुबह आए बर्फीले तूफान के बाद हुआ। बर्फ की पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा एलओसी के पास बनी सीमा चौकी पर गिर गया।

पुंछ में गुरुवार को बर्फीला तूफान आने से एलओसी पर बनी सेना की 40आरआर की चौकी चपेट में आ गईं जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया, वहीं ड्यूटी पर तैनात दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है। पुंछ के मंडी थाने के एसएचओ अनिल शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह बर्फीले तूफान में सीमा पर साबजियां सेक्टर में बनी फॉरवर्ड पोस्ट पर सेना के दो जवान इसकी चपेट में आ गए।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह अचानक तेज बर्फीला तूफान आया। यहां एलओसी पर राष्ट्रीय रायफल की पोस्ट पर इस बर्फीले तूफान का कहर बरपा। बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा चौकी के ऊपर गिरा और यहां मौजूद दो सेना के जवान इसकी चपेट में आ गए। दोनों बर्फ के नीचे दब गए।

तूफान कम होने के बाद सेना ने सर्च अभियान चलाया और बर्फ की खुदाई करके दोनों जवानों को निकाला गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां लांस नायक सपन मेहरा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं हरप्रीत सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि हरप्रीत सिंह की हालत भी गंभीर है।

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी होने के मद्देनजर अधिकारियों ने बुधवार को कश्मीर एवं लद्दाख के कई जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। कश्मीर के मंडलीय आयुक्त को भेजे संदेश के मुताबिक, कश्मीर मंडल के बांडीपुरा, बारामुल्ला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, गंदरबल, लेह और करगिल जिलों के हिमस्खलन जोखिम वाले इलाकों में दो जनवरी शाम पांच बजे से तीन जनवरी शाम पांच तक हिमस्खलन होने का खतरा जताया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित